Sunday 12 May 2013

सामूहिक प्रयास से ही रुकेगी महिला तस्करी

08 Dec 2012 Dainik Jagran

रामगढ़ : जागरूकता व सामूहिक प्रयास से ही हम रोक सकते हैं महिला तस्करी। इस लिहाज से जन प्रतिनिधियों पर विशेष जवाबदेही है। यह बातें शनिवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शुभा अखौरी ने कही। वे जिला समाहरणालय के सभागार में जागरूकता कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। जनप्रतिनिधियों से खचाखच भरे हॉल में मुख्य अतिथि जिला पंचायती राज पदाधिकारी शुभा ने कहा कि आए दिन महिला तस्करी से जुड़ी सूचना निश्चित रूप से विचलित करने के लिए काफी है।
राज्य महिला आयोग, यूएन वूमैन व दीया सेवा संस्था की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को यूनिसेफ के प्रतिनिधि विष्णु राजगढि़या ने भी संबोधित किया। विष्णु राजगढि़या ने महिला जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि आपके सक्रियता से ही महिला तस्करी पर लगाम लग सकती है। कार्यक्रम के दौरान दीया सेवा संस्था की सचिव सीता स्वांसी व प्रतिनिधि बैद्यनाथ कुमार तथा मीना कुमारी ने भी महिला तस्करी से संबंधित कई जानकारियां दीं।

No comments:

Post a Comment