Sunday 16 June 2013

मनरेगा पर पुस्तक का विमोचन

31 May - मनरेगा पर पुस्तक का विमोचन आज राज्यपाल ने एटीआइ में किया। राजकमल प्रकाशन से आयी इस पुस्तक का नाम संगीतमय है- मन-रे-गा ......... इस धुन पर एक गीत भी है। चित्र में श्री एके पांडेय, श्री मधुकर गुप्ता, राज्यपाल डा सैयद अहमद, श्री विजय कुमार, श्री एके सरकार, श्री आरएस पोद्दार और मैं।

नागरिकों का एक समूह बने

जमशेदपुर जिला परिषद एवं घाटशिला पंचायत समिति की सदस्यों ने 13 एवं 14 मई को बताया कि पंचायती राज को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं। हमें पंचायत प्रतिनिधियों की मदद करनी चाहिए। नागरिकों का एक समूह बने जो उन्हें लिखा-पढ़ी में मदद करे।






पंचायत की शक्तियां

आठ मई को पुस्तक - ’’पंचायत की शक्तियां’’ का विमोचन हुआ। विकास भारती, रांची में ग्राम सरकार संवाद के दौरान पंचायती राज सचिव डा. राजीव अरुण एक्का के साथ श्री अशोक भगत, शिवशंकर उरांव और डा. अजय सिंह